मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा / ट्रक और पिकअप की टक्कर, 10 लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या
छिंदवाड़ा,21 जून (इ खबर टुडे ) । छिंदवाड़ा -बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर करीब 10 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जानी बाकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।