{"vars":{"id": "115716:4925"}}

लाडली बहने ध्यान दें! 1250 की जगह 1500 रुपए खाते में ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव, केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ 

 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 15 मई को सीधी जिले के अंतर्गत आने वाले गोपदबनास तहसील से राज्य की एक करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। लाडली बहना योजना के साथ ही मुख्यमंत्री आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की में माह की किस्त भी हितग्राहियों के खाते में भेजेंगे। मुख्यमंत्री आज सिद्धि के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।


 खत्म होगा लाडली बहनों का इंतजार 


 आज राज्य की करोड़ों लाडली बहनों का इंतजार खत्म होने वाला है। डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में पैसे भेजने वाले हैं। सिंगल क्लिक से आज मुख्यमंत्री 1552 करोड़ 38 लाख रूपये ट्रांसफर करेंगे। हर महीने मुख्यमंत्री मोहन यादव 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करते हैं।


 इन योजनाओं की राशि भी होगी ट्रांसफर


 मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में ही 56 लाख 68000 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड रुपए की राशि भेजेंगे इसके साथ ही सिलेंडर रिपेयरिंग के लिए 57 करोड़ की राशि भेजी जाएगी।


 इन बहनों को मिलेगा ₹1500 


 लाडली बहना योजना के साथ ₹200 सिलेंडर रिफिलिंग के लिए दिया जाएगा। राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में 1250 रुपए के साथ ₹200 भी भेजा जाएगा जिससे यह राशि ₹1500 हो जाएगी।


 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना 


 लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू किया गया था। पहले इसके अंतर्गत कम पैसे मिलते थे लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।