{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 CM Mohan Yadav Announcement: मध्य प्रदेश में यहां बनेगा आदिवासी देवलोक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया

 

CM Mohan Yadav Announcement: अब मध्य प्रदेश के आदिवासियों को सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। आदिवासी क्षेत्र में देवलोक बन के रूप में विकसित किया जाएगा इसके साथ ही इन स्थलों पर पक्के निर्माण को लेकर वन विभाग के मैदानी अधिकारी मना करते हैं जबकि आदिवासी समाज वर्षों से इनके संरक्षण और संवर्धन की मांग करता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि आदिवासियों की पूजा स्थल को देवलोक के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वनांचल में ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जिनकी स्थानीय समुदायों के द्वारा सांस्कृतिक या धार्मिक मान्यताओं के आधार पर संरक्षित किया जाता है। धार्मिक स्थान को देवलोक के रूप में विकसित किया जाएगा। आदिवासियों का यह क्षेत्र आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को भी बनाए रखने के लिए खास है।

 आदिवासियों के इन क्षेत्रों को वन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से आदिवासियों को भी काफी खुशी मिलेगी। आदिवासी इन क्षेत्रों का विशेष रूप से संरक्षण करते हैं।


केंद्रीय कानून में निर्माण की अनुमति नहीं


वन क्षेत्रों के अंदर केंद्रीय वन कानूनों के तहत किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं है। कोई भी राज्य इस रोक का उल्लंघन नहीं कर सकते। यही वजह है कि यदि टाइगर रिजर्व के अंदर रोड भी कच्चे बनाए जाते हैं।


केंद्र व राज्य की परियोजनाओं के मामले में विशेष अनुमति लगती है जो केंद्रीय वन्यप्राणी व राज्य वन्यप्राणी बोर्ड देता है। अब यदि मुख्यमंत्री की निर्देशों व मंशा के अनुरूप देवलोक वन की पक्की संरचना तभी संभव है जब केंद्र व राज्य सहमत हों।