{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 

मध्य प्रदेश में हुई चीते की गोली मारकर हत्या /  जांच करेगी केंद्र सरकार की हाई-लेवल टीम

​​​​​​​

 

श्योपुर,28  अक्टूबर (इ खबरटुडे)।  कूनो में चीते की बंदूक के छर्रों से मौत के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण मंत्रालय ने तीन सदस्यीय हाई-लेवल सेंट्रल टीम को ग्राउंड जांच के लिए नियुक्त किया है।

टीम में आईजी फ़ारेस्ट, एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) एडिशनल डायरेक्टर, डब्ल्यूसीसीबी (वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो), रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, डब्ल्यूसीसीबी शामिल हैं।

टीम कूनो-मुरैना-श्योपुर के जंगलों में ऑन-स्पॉट जांच करेगी। हत्या के हालात, सभी सबूतों की जांच, फायरिंग की लोकेशन ट्रेस करेगी। एम पी वन विभाग और एसटीएफ के साथ समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

सुरक्षा प्रोटोकाल और मानिटरिंग में चूक की समीक्षा करेगी। अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर राज्य को आगे के निर्देश दिए जाएंगे।


25 अक्टूबर को घायल मिला था
बता दें कि मादा चीता निरवा का 19 माह का शावक मुरैना के वन क्षेत्र में 25 अक्टूबर को घायल मिला था। जबलपुर में सर्जरी में 5 पेलेट निकले, 27 अक्टूबर को मौत हो गई। यह प्रोजेक्ट चीता (2022) में पहला शूटिंग केस है। राज्य सरकार ने पहले ही एसटीएफ बना दी है, अब केंद्रीय टीम के साथ सयुक्त जांच होगी।