{"vars":{"id": "115716:4925"}}

बड़ी खबर! अब इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ, लिस्ट से कटेंगे हजारों नाम

 

Ladli Behana Yojana :  मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि मिलती है। एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य की कई महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि नहीं आएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार इस बार 10963 महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। तो आईए जानते हैं किन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी इस योजना की राशि...

 राज्य की कई महिलाएं हुई योजना से बाहर

अपात्र महिलाओं की संख्या: 690

लाभ परित्याग करने वाली महिलाएं: 890

मृत महिलाओं की संख्या: 646

समग्र से डिलीट महिलाएं: 426

आधार से समग्र डि-लिंक महिलाएं: 505

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: 10963

कुल पात्र महिलाएं: 392912

राज्य की सबसे महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना से 2025 में 60 साल की आयु पूरी करने वाली 10963 महिलाओं का नाम स्वतः पोर्टल से हट गया है। अब इन महिलाओं के खाते में 1250 रूपये की मासिक राशि नहीं आएगी।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ


 अविवाहित महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।

 जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


 जिनके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में पूर्व सांसद या विधायक को वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।


 जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद का लाभ ले रहा हो वह महिलाएं लाडली बहन योजना की पात्र नहीं मानी जाएंगी।