{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Mp news: पशुओं का आहार खली कपासिया महंगा, महाराष्ट्र की खली 2900 रुपए बिकी

 

1 सितंबर से दूध के नए अनुबंध हो चुके हैं। दुधारू पशुओं का आहार महंगा हो गया है। पशुओं के लिए उत्पादकों ने खेतों में मक्का की चरी अर्थात घास लगाई है।

 प्रति माह करीब 2 करोड़ रुपए का अनुमानित व्यापार कपासिया खली का होता है। बाजार में दूध के भाव 60-65 रुपए लीटर है। महाराष्ट्र के खामगांव की खली अच्छी मानी जाने से भारी मात्रा में खली बिकने उज्जैन पहुंचती है। 

खामगांव खली 60 किलो प्रति बैग के भाव 2850 से 2900 रुपए और उज्जैन लोकल की खली 2600 से 2700 रुपए, मक्का की खली 40 किलो पैक वाली 2800 से 3400 क्वालिटी के अनुसार भाव बताए हैं। 

खाद-खली व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनीष गावड़ी ने बताया दो माह से खली कपासिया का व्यापार अच्छा चल रहा था।

चावल के भाव मध्य प्रदेश

बासमती (921) 12000 से 13000 तिबार 10500 से 11500 दुबार पोनिया 9500 से 10000 मिनी दुबार 8000 से 8500 मोगरा 4500 से 6000 बासमती सेला 7500 से 9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500 राजभोग 7000 दुबराज 4500 से 5500 परमल 3500 से 3800 हंसा सेला 3600 से 3800 हंसा सफेद 3000 से 3200 पोहा 4800 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल।

मध्य प्रदेश प्लांट में सोयाबीन भाव

एबीआयएस 4650 अडाणी 4675 अग्रवाल 4650 अबी एग्री 4650 बैतूल सतना 4625 कोरोनेशन 4525 धानुका 4650 धीरेंद्र 4680 दिव्य ज्योति 4575 हरिओम 4665 आयडिया 4610 खंडवा 4600 मित्तल 4625 एमएस सॉल्वेक्स 4650 नीमच 4675 पर्तजलि फूड 4550 प्रकाश 4660 प्रेस्टीज 4650 रामा फास्फेट 4600 राम जानकी 4625 सांवरिया 4600 स्नेहिल 4625 स्कायलार्क 4650 सूर्या फूड 4650 रुपए। घुले दिसान 4725 मालेगांव 4725 मोअल 4680 नंदूरबार 4690 ओमश्री 4740 संजय 4730 रुपए। नागपुर आदित्य 4700 एबीआयएस 4650 गोयल 4600 श्यामकला 4625 शालीमार 4700 स्नेहा 4740 तान्या 4725 रुपए। कोटा - गोयल 4600 महेश 4875 सोयुग 4600 रुपए।