Mp news: कृषि उपज मंडी आज से 3 दिन बंद रहेगी, आलू ,प्याज, लहसुन मंडी का नीलामी कार्य भी रहेगा बंद
Sep 5, 2025, 09:54 IST
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन का अवकाश रहेगा। मंडी प्रशासन ने गुरुवार को परिसर में मुनादी करवाई और किसानों से अनुरोध किया शुक्रवार 5 सितंबर को मिलाद उन्नबी का शासकीय अवकाश होने से अनाज मंडी, आलू, प्याज, लहसुन मंडी का नीलामी कार्य बंद रहेगा।
हरी सब्जी, फल मंडी चालू रहेगी। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व का व्यापारी संघ द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार अनाज व लहसुन मंडी का बंद रहेगी।
आलू, प्याज, सब्जी मंडी चालू रहेगी। 7 सितंबर साप्ताहिक अवकाश होने से मंडी की नीलामी बंद रहेगी। मंडी सचिव अश्विन सिन्हा ने अनुरोध किया कि अवकाश के दिनों में उपज मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु न लाए एवं असुविधा से बचे।