हरियाली तीज पर अग्रसेन विकास परिषद समिति ने किया उत्सव आयोजन
Jul 29, 2025, 19:10 IST
Shivpuri News: शिवपुरी में अग्रसेन विकास परिषद समिति की ओर से हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटेल पार्क में किया गया, जहां समिति की सभी सदस्य महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पहुंचीं और उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। तीज से जुड़े गीतों पर नृत्य और स्वादिष्ट भोजन ने माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया।
सभी महिलाओं को हरी चूड़ियां पहनाई गईं, जो हरियाली तीज की खास परंपरा का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन का उद्देश्य आपसी मेल-जोल को बढ़ाना और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना रहा।