2195 करोड़ की लागत से एमपी के इस जिले में जल्द बनाकर तैयार होगा वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, टूरिस्ट को मिलेगी खास सुविधाएं
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहा है। मध्य प्रदेश में जल्दी एक वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बनकर तैयार होने वाला है इसके निर्माण में टोटल 2195 करोड रुपए खर्च किया जा रहा है।
आपको बता दे की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में इस अद्वैत लोक संग्रहालय का निर्माण हो रहा है। यह 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा भी बनाई जा रही है। आदि गुरु शंकराचार्य के एकात्मकता प्रतिमा स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उनके रेसवार के मार्कंडेय संयास आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ था इस दौरान आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी नर्मदानंद बापजी ने कहा कि भगवान शंकराचार्य का अवतार जगत के कल्याण के लिए हुआ। ओंकारेश्वर की यह पुण्य भूमि आचार्य गुरु की खोज और व्यावहारिक शिक्षा के पुण्यवान से हुई है।
आपको बता दे की तेजी से इसका काम किया जा रहा है और यह संग्रहालय बेहद ही शानदार होगा। इस म्यूजियम में आचार्य शंकर के जीवन उनके वीडियो पांडुलिपि दर्शन और संस्कृति विरासत को संरक्षित किया जाएगा और प्रदर्शित किया जाएगा।
इस विशाल म्यूजियम की बन जाने से राज्य में पर्यटन को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलने वाला है। बड़े पैमाने पर टूरिस्ट यहां आएंगे। इस राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी साथ ही साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
आपको बता दे कि इस म्यूजियम का निर्माण करोड रुपए खर्च करके हो रहा है और यह बेहद ही विशाल म्यूजियम है। इस म्यूजियम के निर्माण में जितने पैसे खर्च हो रहे हैं यह म्यूजियम उतना ही शानदार तरीके से बनाया जा रहा है। म्यूजियम की खूबसूरती दूर से ही पर्यटक निहारते रह जाएंगे। म्यूजियम में पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।