MP में नर्मदा नदी पर बनेगा विश्वस्तरीय आइकोनिक ब्रिज, सरकार करेगी करोड़ों रुपए खर्च
MP News: मध्यप्रदेश राज्य में नर्मदा नदी पर केंद्र सरकार आईकॉनिक ब्रिज का निर्माण करने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार ने प्रदेश में ओंकारेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी पर करोड़ों रुपए की लागत से विश्व क्षत्रिय आईकॉनिक ब्रिज बनाने हेतु मंजूरी दे दी है। इस ब्रिज के अलावा प्रदेश में 1200 करोड़ की लागत से 6 रोप बनाने हेतु भी मंजूरी मिल गई है।
विश्व स्तरीय आईकॉनिक ब्रिज बनने के बाद प्रदेश में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर में विश्व स्तरीय आईकॉनिक ब्रिज के निर्माण हेतु मंजूरी देने के बाद विभाग अब इस प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गया है। इस आईकॉनिक ब्रिज का निर्माणकार्य पूर्ण होने के बाद प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों के लिए यह ब्रिज रोजगार के नए दरवाजे भी खोलने का काम करेगा।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पिछले दिनों नर्मदा नदी पर विश्व स्तरीय आईकॉनिक ब्रिज बनाने की घोषणा की गई थी। इस ब्रिज के अलावा प्रदेश में पांच ग्रीन फील्ड इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।