11 हजार केवी की लाइन के नीचे ट्रक खड़ा कर चालक सो गया, देर रात धू-धूकर जल गया
समय रहते कार्रवाई कर आग फैलने से रोक लिया
समय रहते कार्रवाई होने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया। घटना को और भी गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था,उसके ठीक ऊपर 11 हजार केवी की विद्युत लाइन भी गुजर रही है।
धू-धू कर जलने लगा, चालक सुरक्षित
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है,जबकि चालक सुरक्षित है।
लपटें इतनी तेज थीं कि दूर तक दिखाई दे रही थीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बचाने का अवसर ही नहीं मिला
अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। जब तक चालक और आसपास के लोग कुछ समझ पाते,तब तक आग पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
टीवी,कूलर समेत अन्य बेशकीमती इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लोड थी
बताया जा रहा है कि ट्रक में टीवी,कूलर समेत अन्य बेशकीमती इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लोड थी।आग की चपेट में आने से न केवल ट्रक पूरी तरह जल गया,बल्कि उसमें रखा पूरा सामान भी खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है।