इंदौर के लोकमान्य नगर और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
इंदौर / रतलाम, 17 अप्रैल (इ खबर टुडे) l पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर–डॉ.अम्बेडकर नगर रेलखंड पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में लोकमान्य नगर और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य के सुचारू संचालन के लिए फाटक क्रमांक 253 को 19 अप्रैल 2026 से अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनसुरक्षा एवं सुचारू निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान संबंधित मार्ग पर आवागमन को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा रेल प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित अवधि में सहयोग करें तथा यातायात व्यवस्था के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।