{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते  तनाव के बीच सोने ने छुआ आसमान, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते नए तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। 

इसी कारण मंगलवार को एशियाई बाजार में सोना 4100 डॉलर प्रति औंस के पार जाकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने भी नया शिखर छुआ। 

यह उछाल तब देखने को मिला जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की चेतावनी दी। 

यह कदम बीजिंग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा उद्योग में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया। हालांकि बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बयान देकर कहा कि चीन की चिंता मत करो", जिससे बाजार में कुछ राहत दिखी। 

इस बीच दोनों देशों के बीच वार्ता की उम्मीद भी जगी है।

 चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस सप्ताह कार्य-स्तर की चर्चाएँ जारी हैं।

 डॉलर में हल्की कमजोरी और भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने सोने की तेजी को और बल दिया।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4126 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5110 सेंट रही।

 सोना ऊपर में 4180 नीचे में 4089 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 5351 नीचे में 4955 सेंट रही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 130500 एक दिन पूर्व 128300 आरटीजीएस 129000 सोना 22 कैरेट 117000 चांदी चौरसा 180000 एक दिन पूर्व 171000 आरटीजीएस में 180000 चांदी टंच 179500 रुपए। 

उज्जैन | सोना 24 कैरेट 13 1000 सोना 22 कैरेट 120600 चांदी 185000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। 

रतलाम | सोना 131000 जेवरात 119996 चांदी 180000 रुपए।