{"vars":{"id": "115716:4925"}}

bhojpuri song : 'करिह कोठरिया में प्यार राजा ' गाने में आम्रपाली संग रोमांटिक हुए खेसारी लाल, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

 
Khesari Lal became romantic with Amrapali in the song 'Karih Kotharia Mein Pyar Raja', viral video created a stir

 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव  एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के वजह से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्टर के गाने बिहार के साथ-साथ अन्य स्टेट में भी सुने जाते हैं।  सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल यादव जमकर रोमांस कर रहे हैं।


 जमकर वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का गाना


 भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत लग रही है।


'करिह कोठरिया में प्यार राजा ' गाने पर आम्रपाली और खेसारी रोमांस की सारी हदें पार कर रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना सुपरहिट साबित हुआ है और लोग जमकर इस पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।


 यह गाना डोली सजा के रखना फिल्म से लिया गया है. गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। लोग इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 इस गाने को खेसारी लाल यादव और अनामिका त्रिपाठी ने गाया है। अभी तक इस गाने पर 3.9 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
 

<a href=https://youtube.com/embed/vGW34hfd4HQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vGW34hfd4HQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">