{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Old Superhit Hindi Song: 4 मिनट 10 सेकंड का लता मंगेशकर का यह गाना 5 दशकों से मचा रहा है धमाल, करोड़ों लोग करते हैं आज भी पसंद 

 

Old Hindi Song: भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जादुई आवाज उनके चले जाने के बाद भी करोड़ों लोगों को भा रही है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के कई सदाबहार गाने ऐसे हैं जो कई दशक बीत जाने के बाद भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। पुराने दौर में लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट सदाबहार गाने (Lata Mangeshkar evergreen songs) दिए थे, जो आज के दौर में भी ट्रेंड कर रहे हैं।

1976 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘कालीचरण' के सदाबहार गाने ‘जा रे जा ओ हरजाई' (Ja Re Ja O Harjaee) को देखने और पसंद करने वालों की संख्या आज भी करोड़ों में है। इस सदाबहार नगमे को आज से 51 वर्ष पहले लता मंगेशकर की आवाज में डब किया गया था। लता मंगेशकर की आवाज में ‘जा रे जा ओ हरजाई' गाने (Old Hindi Song) को अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्री रीना रॉय पर फिल्माया गया था। 

बता दें कि यह गाना 1974 में रिलीज हुई ‘कालीचरण' फिल्म का है। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय (Reena Roy) के साथ अजीत, डैनी और प्रेमनाथ ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई द्वारा किया गया था और प्रोड्यूसर एनएन सीपी थे। 70 के दशक की इस बेहतरीन फिल्म के कई सदाबहार गाने आज भी लोगों को जुबान पर बने हुए हैं। कालीचरण फिल्म के सदाबहार गाने (Evergreen Old Hindi Song) ‘जा रे जा ओ हरजाई' का जादू 5 दशक का समय बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ है। 

‘जा रे जा ओ हरजाई' गाना (Old Song) बना हुआ है 5 दशकों से हिंदी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में फेवरेट

लता मंगेशकर की आवाज में स्वरबद्ध ‘जा रे जा ओ हरजाई' गाने का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। 70 के दशक में बना यह सदाबहार हिंदी गाना (70's Evergreen Song) पिछले 5 दशकों से लोगों की प्लेलिस्ट में फेवरेट बना हुआ है। इस सदाबहार गाने को कल्याणजी और आनंदजी (Kalyanji AnandJi) ने मधुर संगीत से सजाया था और गाने के बोल इंद्रजीत सिंह तुलसी जी द्वारा लिखे गए थे। 51 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी यह गाना पुराना नहीं हुआ है। इंटरनेट के इस दौर में लता मंगेशकर के इस सुपरहिट गाने (Lata Mangeshkar hit song) को यूट्यूब पर 2025 में भी बार-बार देखा जा रहा है। 

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) द्वारा किए गए इस गाने में दमदार अभिनय की लोग आज भी तारीफ करते हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में स्वरबद्ध इस सदाबहार गाने में रीना रॉय के साथ शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी दिखाई देते हैं। 70 के दशक में बना बॉलीवुड का यह सदाबहार गाना (Bollywood evergreen song) आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। कल्याणजी आनंदजी के मधुर संगीत और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सुरीली आवाज ने इस गाने (Lata Mangeshkar song) को हमेशा हमेशा के लिए अमर बना दिया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/dQVbKyhblVk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dQVbKyhblVk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">