{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Evergreen Old Hindi Song: 3 मिनट 43 सेकंड के इस आइटम सॉन्ग ने 70 के दशक में हिला दिया था बॉलीवुड,  48 वर्षों से यह गाना लोगों का बना हुआ है फेवरेट, देखें वीडियो

 

Old Superhit Hindi Song: हिंदी संगीत की जगत में 70 के दशक को स्वर्णिम दौर माना जाता है। उस दौर में किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी साहब, आशा भोसले और उषा मंगेशकर जैसे बॉलीवुड के उम्दा फनकारों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने (Superhit Old Hindi Songs) हिंदी संगीत को दिए थे। लेकिन आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उस गाने ने 70 के दशक (70's Superhit Hindi Song) में बॉलीवुड को हिला दिया था। लोकप्रियता के मामले में यह गाना उस दौर में हर किसी के दिल पर छा गया था। 

जी हां..... हम बात कर रहे हैं 1977 में रिलीज हुए ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' सुपरहिट गाने (Old Hindi Song) की। इस गाने को उस दौर में उषा मंगेशकर ने अपनी आवाज में स्वरबद्ध किया था। इस सुपरहिट गाने को 70 के दशक की मशहूर डांसर हेलन पर फिल्माया गया था। दरअसल उस दौर में आइटम सॉन्ग देने के मामले में हेलन (Helen) का कोई जवाब नहीं था। 1977 में बनी इंकार फिल्म के लिए उषा मंगेशकर की आवाज में ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' टाइटल से भी एक आइटम सॉन्ग (Old Hindi Item Song) बनाया गया था। 

इस बेहतरीन गाने को 48 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी लोग को प्यार दे रहे हैं। उषा मंगेशकर की सुरीली आवाज में स्वरबद्ध इस खूबसूरत गाने (Usha Mangeshkar Song) को संगीत राजेश रोशन ने दिया था। बॉलीवुड के जानकारों के अनुसार ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' गाना उषा मंगेशकर के सबसे बेहतरीन गानों (Usha Mangeshkar hit song) में से एक है। 

‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' गाना (Old Hindi Song) 48 वर्षों से बना हुआ है लोगों का फेवरेट 

हिंदी संगीत जगत के सबसे बेहतरीन आइटम सॉन्ग्स (Hindi Item Song) में से एक ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' को रिलीज हुई लगभग 5 दशक का समय होने जा रहा है। यह सुपरहिट हिंदी गाना (Old Superhit Hindi Song) पिछले 48 वर्षों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है। उषा मंगेशकर की सुरीली आवाज और मजरुह सुलतानपुरी (Majrooh Sultanpuri) के दिल को छू लेने बोल से सजे इस गाने को आज भी लोग यूट्यूब पर बार-बार देख रहे हैं। इस आइटम सॉन्ग (item song) में हेलन का बेहतरीन अभिनय भी हिंदी संगीत प्रेमियों के दिल को छू लेता है। बॉलीवुड के जानकारों के अनुसार ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' गाना उषा मंगेशकर के सबसे बेहतरीन गानों (Usha Mangeshkar hit song) में से एक है। 

पाठकों को बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने हिंदी संगीत जगत को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनकी आवाज में स्वरबद्ध बेहतरीन गाने (Bollywood superhit old song) ‘ओ मुंगड़ा मुंगड़ा' को 1977 में रिलीज हुई ‘इंकार' फिल्म के लिए बनाया गया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, विद्या सिन्हा, अमजद खान और हेलन जैसे बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार नजर आए थे। हेलन (Helen) का यह आइटम सॉन्ग (Item song) आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों पर छाया हुआ है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/GKVxX1lgBmc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/GKVxX1lgBmc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">