{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Trending song: इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं ये भोजपुरी गाने, देखिए कौन सा चल रहा है टॉप पर

: इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं ये भोजपुरी गाने, देखिए कौन सा चल रहा है टॉप पर

Trending Bhojpuri song: भोजपुरी गानों को सुनने और पसंद करने वाले आपको अब देश के हर कोने में मिल जाएंगे। भोजपुरी संगीत को पहले बिहार राज्य में ज्यादा पसंद किया जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ इंटरनेट के इस युग में भोजपुरी संगीत (Bhojpuri music) ने अपने पांव पूरे देश में प्रसार लिए हैं। आज खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, शिल्पी राज आदि के गानों को पूरी दुनिया में लोगों द्वारा सुना जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इनके अलावा भी कई ऐसे सिंगर हैं जिनके गाने मिलियनों में पहुंच चुके हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से इंटरनेट पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहे भोजपुरी गानों के बारे में जानकारी देंगे।

वैसे तो मई के महीने में खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह के कई नए गाने (New Bhojpuri song)  रिलीज हुए हैं जो इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे पुराने भोजपुरी गाने भी हैं जो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज के पुराने गानों (Khesari Lal Shilpi Raj song) को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस समय कौन सा भोजपुरी गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव का ‘Hello Guys' भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) चल रहा है टॉप पर

खेसारी लाल यादव की आवाज का भोजपुरी संगीत (Bhojpuri music) को पसंद करने वाले लोगों पर अलग ही नशा छाया रहता है। यही कारण है कि जब इनका कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह इंटरनेट पर ट्रेंड करने लग जाता है। खेसारी लाल यादव का ‘Hello Guys' इंटरनेट पर यूट्यूब म्यूजिक ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर  ट्रेंड कर रहा है। यह खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav song)  का एक कॉमेडी भोजपुरी सॉन्ग है। जिसका टाइटल ‘हेलो गायज’ रखा गया है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे हैं। इस समय ‘Hallo Guys' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड (Bhojpuri trending song) कर रहा है। गाने की वीडियो को अब तक लगभग 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पवन सिंह और काजल राघवानी का ‘हमरो जवनिया' गाना 616 मिलियन के साथ आज भी कर रहा है ट्रेंड

पवन सिंह और काजल राघवानी (Pawan Singh Kajal raghavani song) का एक रोमांटिक गाना ‘हमरो जवनिया' को अब तक यूट्यूब पर 61 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना यूट्यूब पर 9 मई 2016 को अपलोड किया गया था और आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने अब भी भी पूरे देश में लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। यहीं कारण है कि व्यूज के मामले में यह गाना अब 616 मिलियन पर हो चुका है। इतना ही नहीं इस गाने को अब तक 20 लाख लोग लाइक भी कर चुके हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आम्रपाली और निरहुआ का यह गाना आज भी कर रहा है इंटरनेट पर ट्रेंड

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली (Amrapali Nirahua song) का एक पुराना गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। भोजपुरी गाने ‘कटोरे-कटोरे' में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। यह भोजपुरी गाना 22 अगस्त 2017 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। लगभग 8 साल पुरानी इस गाने को देखने और पसंद करने वाले भोजपुरी फैंस की अब भी कमी नहीं है। यहीं कारण है कि यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">