{"vars":{"id": "115716:4925"}}

डर, रहस्य और Lady Gaga की एंट्री के साथ लौटेगी Nevermore की कहानी

 

Wednesday Season 2: Netflix की सुपरहिट सीरीज़ "Wednesday" अपने दूसरे सीज़न के साथ और भी ज़्यादा डर, रहस्य और ड्रामा लेकर लौट रही है। इस बार कहानी को दो हिस्सों में रिलीज़ किया जाएगा। पहला पार्ट 6 August 2025 को और दूसरा 3 September 2025 को। Jenna Ortega फिर से Wednesday Addams के रूप में वापसी करेंगी, लेकिन इस बार उनके साथ शो में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं Lady Gaga, एक रहस्यमय टीचर की भूमिका में।

Wednesday अब अपने दूसरे साल में Nevermore Academy में लौट रही है, जहां वो एक नई, घातक और निजी रहस्य से जूझेगी – जिसमें उसका परिवार और अतीत गहराई से जुड़ा होगा।

Netflix की विश्वव्यापी हिट gothic–horror–comedy Wednesday अब सीज़न 2 के साथ और भी गहरे रहस्य, खून-खराबे और फैमिली ड्रामा के साथ वापसी कर रही है। इस बार शो को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। पहला पार्ट (एपिसोड 1 से 4) — Here We Woe Again, If These Woes Could Talk, The Devil You Woe और The Great Outwoes 6 अगस्त 2025 को आएगा।

दूसरा भाग (एपिसोड 5 से 8) 3 सितम्बर 2025 को रिलीज़ होगा। पहले भाग में थ्रिल, Wednesday की बढ़ती psychic powers और Nevermore Academy में उठते रहस्यमय तूफानों को दिखाया जाएगा। दूसरा भाग स्लैशर-स्टाइल हॉरर के साथ नए किरदारों की एंट्री और खून-खराबे से भरपूर होगा। इसमें एक डॉल-ओब्सेस्ड सीरियल किलर और रहस्यमयी टीचरRosaline Rotwood की भूमिका में Lady Gaga नजर आएंगी।

Jenna Ortega न सिर्फ Wednesday के रूप में वापसी करेंगी, बल्कि वह इस बार शो की executive producer भी होंगी। Tim Burton ने चार एपिसोड डायरेक्ट किए हैं, जो अपने गहरे gothic visuals और सिनेमैटिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शो में रोमांस इस बार कम होगा, लेकिन दोस्ती, पारिवारिक टकराव और गहरी भावनात्मक गुत्थियाँ देखने को मिलेंगी।

Enid और Wednesday की बॉन्डिंग इस सीज़न की मजबूत कड़ी होगी। नए कैरेक्टर्स के रूप में Steve Buscemi, Thandiwe Newton, Joanna Lumley और Christopher Lloyd जैसे कलाकार भी कहानी में जान डालेंगे। कुल मिलाकर, यह सीज़न पहले से कहीं ज़्यादा डरावना,रहस्यमय और रोमांचक होने वाला है – फैन्स को फिर से Nevermore Academy की स्याह गलियों में खींच लाने वाला।

<a href=https://youtube.com/embed/zsdxChSXWns?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zsdxChSXWns/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">