{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Song: ‘रजाई में ताकी' गाने का क्रेज नहीं हो रहा है कम, आम्रपाली को साड़ी में देख निरहुआ हुए बेकाबू

 

Amrapali Nirahua Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) को पसंद करने वाले लोगों को की संख्या करोड़ों में है। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। आम्रपाली और निरहुआ के कई ऐसे रोमांटिक पुराने गाने हैं, जिनका क्रेज आज भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) 'रजाई में ताकी' आज भी धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) साड़ी पहने हुए दिख रहीं हैं। 

आम्रपाली को साड़ी में देखकर निरहुआ भी बेकाबू नजर आ रहे हैं। अब इनकी जबरदस्त खूबसूरती को देख निरहुआ बेकाबू हुए जा रहे हैं।निरहुआ इस गाने में आम्रपाली दुबे को मनाने की पूरी कोशिश करते नजर आते हैं। इसी थीम पर पूरा भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) बनाया गया है।

भोजपुरी फिल्म राजा बाबू का है यह रोमांटिक गाना 

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ पर फिल्माया गया ‘रजाई में ताकी' गाना राजा बाबू भोजपुरी फिल्म का है। इस गाने को आवाज भोजपुरी गायिका कल्पना और छोटे बाबा ने दी है। इस रोमांटिक गाने का क्रेज आज भी लोगों पर खूब छाया हुआ है। गाने को रिलीज हुई लगभग 10 साल का समय हो गया है लेकिन अब भी लोगों द्वारा यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। 

यूट्यूब पर देख चुके हैं 60 लाख से अधिक 

‘रजाई में ताकी' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को यूट्यूब पर अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना पुराना होने के बाद भी अब भी इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। भोजपुरी संगीत को चाहने वाले लोगों द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक छोटे बाबा द्वारा दिया गया है। गाने को यूट्यूब पर 10 नवंबर 2015 को अपलोड किया गया था और अब तक 10 हजार से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं।