{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bollywood Old Hit Song: 5 मिनट 30 सेकंड का 60 के दशक में बना  ‘महबूब मेरे' गाना इस दौर में भी उड़ा रहा है गर्दा, यूट्यूब पर देख चुके हैं 310 मिलियन लोग

 

Lata Mangeshkar and Mukesh Old Song: लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में 60 के दशक में बने ‘महबूब मेरे' गाने को पसंद करने वाले लोगों की संख्या आज भी करोड़ों में है। कई दशकों का समय बीत जाने के बाद भी इस गाने की लोकप्रियता में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिल रही है। यह सुपरहिट गाना (Old Superhit Hindi Song) 1967 में रिलीज हुई ‘पत्थर के सनम' फिल्म का है जिसे आज भी लोग को पसंद करते हैं। 60 के दशक की इस सुपरहिट फिल्म मनोज कुमार, वहीदा रहमान, प्राण और मुमताज जैसे बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाया था। 

इस फिल्म का सदाबहार गाना (Evergreen Old Song) ‘महबूब मेरे' आज के दौर में भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। हालांकि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनकी मधुर आवाज और बेमिसाल गाने आज भी हमारे जहन में उनकी मधुर आवाज के रूप में जिंदा हैं। इनकी आवाज में स्वरबद्ध 1967 में बना ‘महबूब मेरे' गाना पिछले 58 वर्षों से लगातार हिंदी संगीत प्रेमियों की प्ले लिस्ट में जगह बनाए हुए है। 

पार्श्व गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar hit song) ने देश की तकरीबन हर भाषा में गाने गाए थे। भारत रत्न पार्श्व गायिका ने अपनी गायकी की शुरुआत स्कूल के समय से की थी और आज के दौर में वह भारतीय संगीत की विरासत बन चुकी हैं। 60 के दशक में मुकेश और लता मंगेशकर (60's Hit Song) की जोड़ी नहीं हिंदी संगीत को कई सुपरहिट गाने दिए थे। लेकिन इनकी आवाज में गाए गए सदाबहार गाने ‘महबूब मेरे' को हिंदी संगीत प्रेमी आज भी दिल खोल कर प्यार दे रहे हैं। 

लता मंगेशकर और मुकेश के सुपरहिट गाने (Superhit Old Song) ‘महबूब मेरे' यूट्यूब पर देख चुके हैं 310 मिलियन से अधिक लोग

1967 में रिलीज हुआ लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में सुपरहिट हिंदी गाना ‘महबूब मेरे' (Superhit old Hindi song) आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए 58 वर्ष का समय हो गया है, लेकिन गाने की लोकप्रियता में आज के दौर में भी कोई कमी नहीं आई है। यूट्यूब पर इस सदाबहार गाने (Evergreen Old Hindi song) को अब तक 310 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। 

‘महबूब मेरे' गाना आज से 58 साल पहले उस दौर की एक हिट फिल्म पत्थर के सनम के लिए बना था। 1967 में आई फिल्म 'पत्थर के सनम' के सबसे फेमस गाने 'महबूब मेरे' (Old Song Mehboob Mere) को मनोज कुमार और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। ‘महबूब मेरे' गाने को इसका मिस्टीरियस माहौल और रोमांटिक अंदाज और भी खास बना देता है। 

इस सदाबहार गाने (Evergreen Hindi song) को संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने दिया था। गाने के खूबसूरत बोल मजरुह सुलतानपुरी द्वारा लिखे गए थे। लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज के चलते 58 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी यह गाना (Old Hindi song) करोड़ों हिंदी संगीत प्रेमियों का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) द्वारा दी गई धुन आज भी लोगों को अपना दीवाना बना देती है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/OOA9JxOPzrE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OOA9JxOPzrE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">