{"vars":{"id": "115716:4925"}}

New Bhojpuri song: शिल्पी राज के नए गाने ‘करे लच लच' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

शिल्पी राज के नए गाने ‘करे लच लच' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो
 

Shilpi Raj latest song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर शिल्पी राज इन दिनों अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक नए गाने लेकर आ रही हैं। शिल्पी राज के गानों (Shilpi Raj song)  को इंटरनेट की दुनिया में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आजकल शिल्पी राज के गानों को बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/h1na8gpXhOw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/h1na8gpXhOw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

 

यही कारण है कि इनके गाने जब भी यूट्यूब पर रिलीज होते हैं तो थोड़े ही दिनों में मिलियनों में पहुंच जाते हैं। इन दिनों शिल्पी राज का नया गाना कमर करे लच लच सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह गाना इंटरनेट की दुनिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। 

इस धमाकेदार भोजपुरी गाने (Bhojpuri song)  "करे लच$ लच$", को आवाज़ शिल्पी राज (Shilpi Raj) और विजय चौहान (Vijay Chauhan) ने दी है। इस गाने में सुनीता सिंह मस्त बीट्स और देसी ठुमकों से लोगों का दिल जीत रही है। सुनीता सिंह अपनी कातिल अदाओं से अपने फैंस पर कहर ढा रही हैं। यह गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा!

भोजपुरी गानों का बढ़ रहा है क्रेज 

भोजपुरी गानों का क्रेज अब बिहार के साथ पूरे देश में बढ़ रहा है। लोगों द्वारा शिल्पी राज खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), निरहुआ (Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh) नीलकमल (Nilkamal) आदि के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। 

यही कारण है कि इन दिनों यूट्यूब पर भोजपुरी गानों पर सैकड़ो मिलियन व्यूज आ रहे हैं। शिल्पी राज के गानों का भी लोगों पर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) के बढ़ते  बढ़ते क्रेज के साथ इन गानों की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती ही जा रही है। लोगों द्वारा भोजपुरी गानों पर शॉर्ट वीडियो भी काफी बनाए जा रहे हैं। 

अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं ‘करे लच लच' भोजपुरी गाने के लिरिक्स

शिल्पी राज और विजय चौहान की आवाज में गाए गए इस खूबसूरत रोमांटिक भोजपुरी गाने (Romantic Bhojpuri song)  के लिरिक्स अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं। अभिनव प्रताप सिंह द्वारा लिखे गए इस गाने की लिरिक्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने को म्यूजिक विक्की बॉक्स ने दिया है और डायरेक्शन रवि पंडित का है। 

इस खूबसूरत रोमांटिक भोजपुरी गाने में एडिटिंग का काम दीपक पंडित द्वारा किया गया है। यह गाना यूट्यूब पर 22 अप्रैल 2025 को अपलोड किया गया था। अपलोड होते ही इस गाने को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है।