{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने स्टेज पर हरियाणवी गाने पर मचाया धमाल, भीड़ हुई बेकाबू, देखें वीडियो

सपना चौधरी स्टेज पर शुरुआती दिनों में कई बार हुई है बदतमीजी की शिकार 
 
Sapna Chaudhary Dance Video

Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का स्टेज पर डांस करते हुए एक वीडियो सॉन्ग इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाने (Haryanvi song) ‘छलिया' पर नृत्य करती हुई नजर आ रही है। लोगों द्वारा यूट्यूब पर भी सपना चौधरी के इस वीडियो सॉन्ग (Sapna Dance video) को खूब पसंद किया जा रहा है। 

हालांकि सपना चौधरी के साथ स्टेज पर शुरुआती दिनों में परफॉर्म करने के दौरान कई बार बदतमीजी भी हुई है। लेकिन सपना चौधरी ने कभी जीवन में आने वाली मुश्किलों से हार ना मानते हुए आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज लोग सपना चौधरी के गानों (Sapna Chaudhari song)  का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। 

सपना चौधरी की लाखों में है फैन फॉलोइंग 

मसूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर लाखों में फैन फॉलोइंग है। सपना चौधरी आज देश के साथ-साथ विदेश में भी जाना-पहचाना नाम बन चुकी है। सपना चौधरी के गानों को पसंद करने वाले लोग उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। सपना चौधरी हरियाणवी गानों में अभिनय करने के साथ-साथ स्टेज प्रोग्राम भी काफी करती हैं। 

सपना चौधरी के कई हरियाणवी डांस वीडियो यूट्यूब पर मिलने में देखे जा चुके हैं। हालांकि सपना का यह सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। लेकिन सपना चौधरी ने डांस की दुनिया में एक बार कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पाठकों को बता दें कि सपना चौधरी ने 2021 में हरियाणा प्रदेश के मशहूर सिंगर वीर साहू से शादी कर ली थी। 

इसके बाद इन दोनों की एक बेटा हुआ। सपना चौधरी स्टेज पर काफी सभ्य तरीके से डांस करती हैं। सपना चौधरी के डांस को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में काफी पसंद किया जाता है। 

सपना चौधरी स्टेज पर शुरुआती दिनों में कई बार हुई है बदतमीजी का शिकार 

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ( Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) अपने करियर की शुरुआत में कई बार बदतमीजी का शिकार हुई हैं। सपना चौधरी शुरुआत में डांस प्रोग्राम करती थी। उस दौर में सपना कोई बड़ा चर्चित चेहरा नहीं थी। जिस कारण से कई बार लोग स्टेज पर चढ़कर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ बदतमीजी भी कर देते थे। 

लेकिन सपना चौधरी ने इस मुश्किल दौर में भी कभी हार नहीं मानी। जैसे-जैसे समय निकलता गया सपना का नाम भी मशहूर होता गया। देश की सबसे रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी सपना चौधरी भाग ले चुकी हैं। आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है। आज सपना चौधरी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए लाखों रुपए चार्ज लेते हैं। 

हालांकि सपना चौधरी का कहना है कि कोई भी माता-पिता अपनी बेटी को डांसर ना बनाएं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं तो चाहती हूं कि डांस नाम का वजूद ही मिट जाए। सपना ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में जो समस्या फेस की है वह किसी भी व्यक्ति को तोड़ सकती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/tcfNCTMNAGg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tcfNCTMNAGg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">