{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri song: पवन सिंह का सजना सिंह के साथ रोमांटिक गाना मचा रहा है धमाल, रिलीज होते ही हुआ वायरल 

पवन सिंह का सजना सिंह के साथ रोमांटिक गाना मचा रहा है धमाल, रिलीज होते ही हुआ वायरल 
 

Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया गाना आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल ‘संईयाँ सुनी ना' रखे गए हैं। यह गाना पवन सिंह और संजना सिंह (Sanjana Singh) पर फिल्माया गया है। इस जोड़ी ने गाने में कमल का भी नहीं किया है। लोग गाने को देखकर पवन सिंह के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने इसलिए भी काफी पसंद आते हैं, क्योंकि इनके हर गाने में फैंस को इनका अलग अंदाज में देखने को मिलता है। 

पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने (Power Star Pawan Singh new song)  के बोल‘संईयांँ सुनी ना’ से शुरू होते हैं और गाने में पति-पत्नी के प्यार और नोक-झोंक को दिखाया गया है। पति-पत्नी के प्रेम पर आधारित यह नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने किया था गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर अपलोड

म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह पहले ही इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) का पोस्टर ‘जल्द आ रहे हैं पावर स्टार पवन सिंह जी' कैप्शन से इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। अब इस गाने को 16 में को यूट्यूब चैनल ‘एसएफसी म्यूजिक' पर अपलोड कर दिया गया है। गाने को यूट्यूब पर अपलोड करने के बाद एक ही दिन में 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। गाने के लिरिक्स आशीष तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और सनी सोनकर द्वारा कोरियोग्राफ के किया गया है।

‘संईयाँ सुनी ना' गाने पर फैंस कर रहे हैं काफी मजेदार कमेंट्स 

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में ‘संईयाँ सुनी ना' भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) रिलीज हो चुका है। पवन सिंह के दूसरे गानों की तरह इस गाने को भी दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है। गाने को देखकर फैंस यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं हैदराबाद से हूं मुझे भोजपुरी गाना पसंद नहीं आ रहा है फिर भी मैं इस बार-बार सुन रहा हूं'। वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘रात को नींद ही नहीं आई क्योंकि सुबह पवन भैया का गाना जो आने वाला था'। 

एक अन्य यूजर लिखते हैं कि ‘धन्य हैं वो माँ जो ऐसे महान इंसान को जन्म दिये, पूरे विश्व के कोने-कोने में इनका मिठा गाना तहलका मचा देता है ट्रेंडिंग में आ गईल बा हो पावर स्टार पवन सिंह'। इस गाने पर अब तक पवन सिंह डिफेंस 11 हजार से अधिक कमेंट कर चुके हैं।