{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Song: पवन सिंह और शिल्पी राज के ‘पीयर फराक वाली 2' गाने ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर कर रहा है ट्रेंड

पवन सिंह और शिल्पी राज के ‘पीयर फराक वाली 2' गाने ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर कर रहा है ट्रेंड
 

Pawan Singh and Shilpi Raj Song: पवन सिंह और शिल्पी राज का ‘पीयर फराक वाली 2' गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। शादी के माहौल में फिल्माया गया यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और शिल्पी राज ने गाया है। अब भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले और पवन सिंह के फैंस का कहना है कि अब तो हर शादी में ‘पीयर फराक वाली 2' गाना ही बजेगा।

8 दिन में इस भोजपुरी गाने को देख चुके हैं 33 लाख से अधिक लोग 

पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज के नए गाने ‘पीयर फराक वाली 2' को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। इस गाने को अब तक 33 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाना जल्द ही 10 मिलियन पार हो जाएगा। 

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के लिरिक्स आशुतोष तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। मई महीने में पवन सिंह एक से बढ़कर एक हिट गाने अपने फैंस के लिए लेकर आए हैं।

शोना पांडे नखरे फैंस को आए पसंद 

इस भोजपुरी गाने को पवन सिंह और भोजपुरी अभिनेत्री शोना पांडे (Shona Pandey) पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच हो रही नोंक-झोंक दर्शकों को पसंद आ रही है। शोना पांडे का ग्लैमर और पवन सिंह के डांस स्टेप्स की फैंस द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है। 

गाने को सुनकर एक यूजर्स ने लिखा है कि ‘कल मेरे दोस्त की शादी है और बार बार यही गाना बजाऊंगा फैन का पावर दिखाऊंगा DJ पर'। इस गाने को अब तक 1 लाख 69 हजार से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं। 
‘पीयर फराक वाली 2' गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के व्यूज में भी यूट्यूब पर लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/N2pKz-iVLH8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/N2pKz-iVLH8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">