{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri new song : ‘जवानी हमार भईल बा खट्टा’ गाने पर आम्रपाली दुबे के साथ पवन सिंह ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो देख मचल उठे लोग

 

 आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का गाना जमकर ट्रेड करता है।अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग के बदौलत आम्रपाली दुबे ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।


 फिल्मों में इमोशनल सींस के जरिए कई बार वह लोगों को भावुक कर देती हैं वही उनका रोमांटिक अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। एक्टिंग ही नहीं आम्रपाली दुबे का डांस भी लोगों को बेहद पसंद है।

 वैसे तो आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ ज्यादातर फिल्मों में नजर आती है लेकिन आम्रपाली का पवन सिंह के साथ एक रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है।

 'जवानी हमार भईल बा खट्टा' गाने पर आम्रपाली दुबे जमकर डांस कर रही है । यह गाना शेर सिंह फिल्म का है जिसमें आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ रही है।

 इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज और आम्रपाली दुबे का डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे एक अलग ही अंदाज में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है।

 इस गाने पर एक करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं। यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में यह गाना दो नंबर पर बना हुआ है। भले जाना थोड़ा पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।