{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Old Evergreen Hindi Song: 70 के दशक में यह नगमा रातो-रात हो गया था वायरल, लता मंगेशकर के साथ स्वयं आनंद बक्शी ने दी थी आवाज, देखें वीडियो

 

Evergreen Old Hindi Song: सन 1972 में रिलीज हुए ‘बागों में बहार आई' (Baagon Mein Bahaar Aayi) गाने को जितना पसंद लोगों ने उसे दौर में किया था उतना ही पसंद आज के दौर में भी कर रहे हैं। यह सदाबहार गाना पिछले 53 वर्षों से संगीत प्रेमियों का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि इसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ स्वयं आनंद बक्शी जी ने आवाज दी है। आप सोच रहे होंगे कि आनंद बक्शी जी गानों के लिरिक्स लिखने में माहिर थे, फिर वो आवाज कैसे दे सकते हैं। लेकिन ये बिल्कुल सच है। 

जी हां...बात आज से 53 वर्ष पहले 70 के दशक की है, जब हिंदी संगीत जगत के महान लेखक आनंद बक्शी जी ही बॉलीवुड की लगभग सभी फिल्मों के बड़े गाने लिखते थे। लेकिन 1972 में रिलीज हुए ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने (Blockbuster Old Song) ‘बागों में बहार आई' में स्वयं आनंद बक्शी जी ने लता मंगेशकर जी के साथ आवाज दी थी। 

70 के दशक में रातों-रात वायरल हो गया था ‘बागों में बहार आई' गाना

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आनंद बक्शी की आवाज में जैसे ही यह गाना 1972 में रिलीज हुआ वैसे ही रातों-रात वायरल हो गया। इस गाने में लता मंगेशकर की जादुई आवाज (Lata Mangeshkar hit song) के साथ आनंद बक्शी जी की आवाज की भी हिंदी संगीत प्रेमियों ने जमकर तारीफ की। यह गाना ‘मॉम की गुड़िया' फिल्म के लिए बनाया गया था जिसे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तनुजा और रतन चोपड़ा पर फिल्माया गया था। 

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने दिया था इस ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने (Blockbuster old Hindi song) को संगीत

70 के दशक में आनंद बक्शी जी और लता मंगेशकर जी की आवाज में डब किए गए ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने (Blockbuster Old Hindi Song) ‘बागों में बहार आई' को मधुर संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) ने दिया था। इस गाने का संगीत पांच दशक बाद भी लोगों को यह नगमा सुनाने पर मजबूर कर देता है। गाने में लता मंगेशकर की जादुई आवाज ने 70 के दशक में धमाल मचा दिया था। इस सदाबहार गाने को आनंद बक्शी जी (Anand Bakshi Evergreen Hindi Song) द्वारा आवाज देने के साथ-साथ इस नगमे के बोल भी बक्शी जी ने ही लिखे थे। 

आनंद जी के लिखे हुए दिल को छू लेने वाले बोल इस दौर में भी लोगों को यह गाना सुनने पर मजबूर कर देते हैं। 70 के दशक में यह गाना बॉलीवुड की हिंदी फिल्म ‘मॉम की गुड़िया' के सबसे सुपरहिट गानों (Superhit Old Hindi Song) में से एक रहा। उस दौर में हिंदी संगीत प्रेमी आनंद बक्शी की आवाज में यह गाना सुनकर हैरान रह गए थे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आनंद बक्शी जी (Anand Bakshi) हिंदी संगीत जगत के वह लेखक थे जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के लिए सैकड़ो नहीं बल्कि हजारों सुपरहिट गाने (Bollywood Hit Songs) लिखे हैं। उनके द्वारा लिखा और स्वरबद्ध किया गया 70 के दशक का ब्लॉकबस्टर गाना (Anand Bakshi song)  ‘बागों में बहार आई' आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/SL72eRM-nao?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/SL72eRM-nao/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">