{"vars":{"id": "115716:4925"}}

New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह की नए गाने पर महिमा गुप्ता ने दिखाया नागिन वाला डांस, वीडियो कर रहा है यूट्यूब पर ट्रेंड 

 
Neelkamal Singh New Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘नागिन वाला डांस' यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर आज सुबह रिलीज किया गया था और अब तक 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। नीलकमल सिंह के नए भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में महिमा गुप्ता का नागिन वाला डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आजकल भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गानों को लोगों का खुब प्यार मिल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक लाइक और 10 हजार से अधिक कमेंट मिल चुके हैं। 
महिमा गुप्ता (Mahima Gupta) के नागिन डांस की दर्शक कर रहे हैं तारीफ 
नीलकमल सिंह के नए भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘नागिन वाला डांस' में महिमा गुप्ता का कमाल का डांस देखने को मिला है। फैंस द्वारा गाने में महिमा गुप्ता द्वारा किए गए डांस की खूब तारीफ की जा रही है। गाने की तारीफ में एक यूजर्स ने यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में लिखा, नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) की आवाज और महिमा गुप्ता का नागिन वाले डांस ने ‘दिल जीत लिया’। इस गाने को बिहार के अलावा देश के नए राज्यों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। 
गाने को म्यूजिक आशुतोष तिवारी ने दिया है और लिरिक्स आर राज कांग ने लिखे हैं। खाने के डायरेक्टर सुमित कुमार है और कंपोजीशन का काम पंचम सिंह ने किया है। गाने में महिमा गुप्ता और नीलकमल सिंह की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली है।
<a href=https://youtube.com/embed/c6Mm2E5uFiw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/c6Mm2E5uFiw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">