BHojpuri New Song : खेसारी लाल यादव के नए गाने ने एक दिन में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, अभी तक देख चुके है 14 लाख लोग
इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को रिलीज होने के बाद एक ही दिन में 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल की आवाज में गाए गए इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री Vannu D Great ने कमाल का अभिनय किया है।
Hello Guys Bhojpuri New song: खेसारी लाल की आवाज में नया भोजपुरी गाना “Hello Guys" यूट्यूब पर जमकर उड़ा उठा रहा है। यह गाना 18 मई को रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस समय हेलो का नाम चार नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को रिलीज होने के बाद एक ही दिन में 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल की आवाज में गाए गए इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री Vannu D Great ने कमाल का अभिनय किया है।
कॉमेडी से भरपूर है “Hello Guys" गाना
खेसारी लाल की आवाज में नया भोजपुरी गाना “Hello Guys" कॉमेडी से भरपूर है। इस गाने में Vannu D Great का कॉमेडी स्टाइल दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हर नया अंदाज और डांस स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। फैंस उनके नए गानों का इंतजार बेसब्री से करते रहते है।
इसी बीच उनका एक नया कॉमेडी गाना यूट्यूब पर जमकर गर्दा उड़ा रहा है। यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज होने के बाद ट्रेड करने लगा है। लोगों द्वारा शॉर्ट रील्स, लाइक और व्यूज के लिए वीडियो भी बनाई जा रही है।
यूट्यूब के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं खेसारी
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री में यूट्यूब का ट्रेडिंग स्टार भी माना जाता है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि जब भी इनका कोई नया गाना यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है तो वह रातों-रात ट्रेंडिंग में आ जाता है।
18 मई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया "Hello Guys" गाना भी ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यूट्यूब पर चार नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा मई महीने की शुरुआत में खेसारी लाल का एक गाना ‘शाम है धुआं धुआं’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। यह गाना अब तक ट्रेडिंग में चल रहा है। लोग इस गाने को भी काफी पसंद कर रहे हैं।