{"vars":{"id": "115716:4925"}}

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘मूड नईखे' ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा की जब भी बात होती है, तो खेसारी लाल का नाम सबसे पहले जुबां पर आ जाता है
 
Khesari Lal and Shilpi Raj Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने ‘मूड नईखे' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। भोजपुरी सिनेमा की जब भी बात होती है, तो खेसारी लाल का नाम सबसे पहले जुबां पर आ जाता है। खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में हाल ही में रिलीज हुआ ‘मूड नईखे' गाना इंटरनेट पर छा गया है और लोग दीवाने हो गए हैं। आइए, जानते है इस गाने को इतनी पापुलैरिटी क्यों मिल रही है?
दरअसल खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग देश में करोड़ों में है। लोग इनकी आवाज को दीवानों की तरह मोहब्बत करते हैं। यही कारण है कि जब भी इनका कोई नया गाना भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा रिलीज किया जाता है तो रातों-रात वह मिलियनों में पहुंच जाता है। 
खेसारी लाल यादव के फैंस उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। 
इस गाने को देखकर जमकर कर रहे हैं लोग खेसारी लाल यादव शिल्पी राज की तारीफ
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया यह रोमांटिक भोजपुरी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है, जो भोजपुरी भाषा में गाया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स सागर स्नेही और प्रीत राज द्वारा लिखे गए हैं और एडिट आनंद कुमार द्वारा किया गया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को देखकर फैंस खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोमल सिंह अपनी रोमांटिक अदाओं से फैंस को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रही है। 
यूट्यूब पर देख चुके हैं 9 लाख से अधिक लोग 
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माए गए ‘मूड नईखे' गाना (Bhojpuri Song) यूट्यूब पर अब तक 9 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर 18 अप्रैल 2025 को रिलीज किया गया था। 2 दिन में ही इस गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं और 60 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। लोगों द्वारा खेसारी लाल लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj new song) के इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। 
खेसारी लाल यादव के इस गाने पर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट 
इस गाने पर लोगों द्वारा मजेदार कमेंट भी किए जा रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि “अगर दोबारा पवन सिंह डिप्रेशन में गए तो उसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ खेसारी लाल यादव होंगे"। वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं कि “यह गाना 500 मिलियन प्लस व्यूज पक्का है बस आप लोग अपना-अपना प्यार और आशीर्वाद देते रहिए"। 
एक अन्य यूजर लिखते हैं कि “धन्य हैं ओ माता पिता जिन्होंने खेसारी भईया जैसे महान पुरुष को जन्म दिया है जिनके आवाज को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पसंद किया जाता है"। जिस हिसाब से इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है उसे हिसाब से आने वाले समय में यह गाना बड़ा हिट हो सकता है।
<a href=https://youtube.com/embed/IOa83tVcmok?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IOa83tVcmok/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">