{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Khesari Lal New Song: खेसारी लाल प्रेमानंद महाराज की भक्ति में हुए लीन,‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भोजपुरी गाना पहुंचा 2 मिलियन के करीब

 

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल इन दोनों भगवान की भक्ति से संबंधित खूब गाने निकाल रहे हैं। पीले रंग की ड्रेस पहने खेसारी भोजपुरिया गाने (Khesari Lal Bhojpuri song) ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' में पूरी तरह से प्रेमानंद महाराज की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल हर गाने में अपने अलग अंदाज को लेकर हमेशा छाए रहते हैं। ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भोजपुरी गाने को 19 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।  खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 

‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) यूट्यूब पर पहुंचा दो मिलियन के करीब

जून महीने में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खेसारी लाल धड़ाधड़ नए गाने रिलीज कर रहे हैं। खेसारी लाल की आवाज में ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 17 लाख लोग देख चुके हैं, यानी दो ही दिन में यूट्यूब पर गया गाना 2 मिलियन के करीब पहुंच चुका है। भक्तिमय माहौल में फिल्माया गए खेसारी लाल के इस गाने (Khesari Lal Yadav song) को दर्शकों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। 

खेसारी लाल का ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाने में दिखाई दिया नया अंदाज

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का दर्शकों को ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाने में नया अंदाज देखने को मिला है। खेसारी इस गाने में येलो कलर की ड्रेस पहने पूरी तरह से बाबा प्रेमानंद महाराज की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल (Khesari Lal) का यह अंदाज देखकर उनके फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और कोरियोग्राफर का काम लकी विश्वकर्मा ने किया है। गाने को म्यूजिक जयदीप वर्मा द्वारा दिया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/YX24RC99Z_w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YX24RC99Z_w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">