{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Khesari Lal: खेसारी लाल ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो 
 

 

Khesari Lal dance Video: खेसारी लाल यादव का एक हरियाणवी गाने पर डांस वीडियो (Khesari Lal dance video) खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) में धूम मचाने वाले खेसारी लाल का हरियाणवी अंदाज देखकर लोग भी हैरान रह गए। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  का सपना चौधरी के साथ डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो हरियाणवी गाने ‘मटक-मटक' का है, जिसमें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

यूपी, बिहार में भी खेसारी का यह डांस वीडियो उड़ा रहा है गर्दा 

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी पर ‘मटक-मटक'  हरियाणवी गाने (Haryanvi song) पर डांस वीडियो यूपी और बिहार में भी जमकर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को सुनने और देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों द्वारा इस गाने के डांस वीडियो को देखकर सपना चौधरी (Sapna Chaudhari)  और खेसारी लाल यादव को तारीफ की जा रही है। हरियाणवी ड्रेस में सपना चौधरी इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का हरियाणवी अंदाज भी लोगों को खुब पसंद आ रहा है।

विश्वजीत चौधरी ने  दी है ‘मटक-मटक' गाने को आवाज 

हरियाणा के मशहूर सिंगर विश्वजीत चौधरी ने ‘मटक-मटक' गाने (Haryanvi song) को अपनी आवाज दी है। विश्वजीत चौधरी की आवाज में गाए गए इस गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स आमीन बरोधी ने लिखे हैं और संगीत गुलशन म्यूजिक द्वारा दिया है। विश्वजीत चौधरी के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक अढ़ाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने को सुनने और पसंद करने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गाने में खेसारी लाल का  के हरियाणवी अंदाज की बिहार के अलावा हरियाणा में भी जमकर तारीफ की जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/RGvn1LhmwPQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RGvn1LhmwPQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">