{"vars":{"id": "115716:4925"}}

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘चेला पिये ता गंजेरी' .ने मचाया धमाल, चाहत सिंह का गुस्सा देख फैंस रह गए दंग.

 

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज अपने नए गाने ‘चेला पिये ता गंजेरी' के रूप में बम-बम भोले की भक्तों को बड़ी सौगात दी है। खेसारी लाल और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj song) की मधुर आवाज में गाया गया यह भोजपुरी गाना यूट्यूब पर 10 को दोबारा बार-बार देखा जा रहा है। ‘चेला पिये ता गंजेरी' गाने को खेसारी लाल और चाहत सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) पूरी तरह से शिव शंकर बाबा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि देश में सावन के महीने में बड़ी संख्या में बम-बम भोले के भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान शिव शंकर बाबा के गाने भी कावड़ यात्रा में खूब बजते हुए सुनाई देते हैं। कावड़ यात्रियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए खेसारी लाल और शिल्पी राज ने यह नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव के जून महीने में भक्ति से संबंधित दोनों गाने खूब धमाल मचा रहे हैं।

‘चेला पिये ता गंजेरी' भोजपुरी गाने में चाहत सिंह का खेसारी लाल पर गुस्सा देखा फैंस रह गए दंग 

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल और चाहत सिंह के नए गाने ‘चेला पिये ता गंजेरी' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) में चाहत सिंह बम-बम भोले के भगत खेसारी लाल से काफी परेशान दिखाई दे रही है। चाहत सिंह (Chahat Singh) के गुस्से वाले तेवर देख फैंस भी कुछ समय के लिए दंग रह जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ गाने में खेसारी लाल का अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

इस गाने की लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। ‘चेला पिये ता गंजेरी' गाने को यूट्यूब पर 13 जून 2025 को रिलीज करने के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शिव बाबा के भगत खेसारी लाल के इस गाने को अपने लिए बड़ी सौगात मान रहे हैं।

 

<a href=https://youtube.com/embed/x1A6MdaivRo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/x1A6MdaivRo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">