Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ला' में काजल राघवानी का टपक गया पसीना, देखें वीडियो
Khesari Lal song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का भोजपुरी गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ल' का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी के इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने इस गाने में अपनी मनमोहक अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।
यह गाना इन दिनों लोगों द्वारा यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है। काजल राघवानी इस विडियो गाने (Kajal Raghavani video song) में सफेद रंग के सूट में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव के डांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूब पर देख चुके हैं 39 करोड़ से अधिक लोग
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)और काजल राघवानी के भोजपुरी गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ला' गाने को यूट्यूब पर अब तक 39 करोड़ 79 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वैसे तो यह गाना लगभग 6 वर्ष पहले 6 फरवरी 2019 को रिलीज किया गया था। लेकिन अपनी लोकप्रियता के चलते इस गाने को आज भी बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड सहित देश के राज्यों में खूब सुना जा रहा है। यहीं कारण है कि खेसारी लाल यादव का काजल राघवानी की जोड़ी को लोगों का अभी इस गाने के रूप में अच्छा खासा प्यार मिल रहा है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने (Bhojpuri superhit song) को यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं और 22000 से अधिक लोग कमेंट भी कर चुके हैं।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया है यह सुपरहिट भोजपुरी गाना
भोजपुरी भाषा के सुपरहिट गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ल' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि 6 वर्ष का लंबा समय बीतने के बाद भी आज भी यह गाना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।