{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ‘कमर लोड सही ना' काजल राघवानी और खेसारी लाल का दिखाई दिया अलग अंदाज, देखें वीडियो

 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी हिट गाने दिए हैं। लेकिन इस जोड़ी का ‘कमर लोड सही ना' भोजपुरी गाने में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी के रोमांटिक अंदाज को देखकर लोग भी हैरान हो गए।
पाठकों को बता दें कि खेसारी लाल और काजल राघवानी (Khesari Lal and Kajal Raghavani) का एक भोजपुरी गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल पूरे मूड में नजर आ रहे हैं। 

यह एक रोमांटिक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) है जो लोगों द्वारा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। वैसे तो काजल राघवानी और खेसारी लाल (Khesari Lal) यादव ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। लेकिन इस गाने में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक करकर शर्मा ने दिया है। 


भोजपुरी गाना ‘कमर लोड सही ना' सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां 

खेसारी लाल और काजल राघवानी का यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब (YouTube) और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा भोजपुरी गाना ‘कमर लोड सही ना' को आवाज खेसारी लाल यादव ने ही दी है। यह गाना अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 3 लाख से अधिक लोग लाइक भी प्राप्त कर चुका है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘कमर लोड सही ना' को खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्म बनाया गया है। इस गाने को देखकर फैंस द्वारा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की तारीफ में यूट्यूब पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। 

खेसारी लाल का ‘Hallo Guys' गाना कर रहा है यूट्यूब पर दो नंबर पर ट्रेंड 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अब हिट मशीन बन चुके हैं। खेसारी के पुराने गाने तो ट्रेंड कर रहे ही हैं इसके साथ इन्होंने मई महीने में भी एक, दो या तीन नहीं बल्कि कई हिट गाने दिए हैं। इन दिनों खेसारी लाल का नया गाना ‘Hallo Guys' यूट्यूब पर दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा ‘शाम है धुआं धुआं' गाना भी कुछ ही दिनों में लगभग 20 मिलियन के पास पहुंच चुका है। वहीं इनका अहिरान और ‘हंँसेलु काहे'
गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव अब नए गाने निकालने की मशीन बन चुके हैं। इस भोजपुरी सिंगर के कई गाने दो 300 मिलियन से ऊपर चल रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/o8A11vRKWQk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/o8A11vRKWQk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">