रोहित शेट्टी के निर्देशन में रिलीज होगी 'गोलमाल 5', अपडेट आया सामने
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइज की सभी किस्तों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज के अब तक 4 पार्ट 'गोलमालः फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' आ चुके हैं और अब रोहित और अजय एक बार फिर साथ आ गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गोलमाल 5' की कहानी पर काम शुरू हो चुका है और इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। 'गोलमाल 5' में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल केमू, केमू, श्रेयस तलपदे भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।'
बता दें कि अजय को पिछली बार फिल्म 'सिंगम अगेन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान ने भी लीड रोल प्ले किया था। वहीं अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे।