{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Song: खेसारी और शिल्पी राज का ‘अभी बतिया भा' फैंस को आने लगा पसंद, यूट्यूब पर पहुंचा 81 लाख पार

 

Khesari Lal Song: भोजपुरी गाना ‘अभी बतिया भा’ फैंस को अब खूब पसंद आने लगा है। इस गाने में खेसारी लाल और डिंपल सिंह को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शिल्पी राज और खेसारी लाल की आवाज में गाए गए ‘अभी बतिया भा' गाने को यूट्यूब पर 81 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस भोजपुरी (Bhojpuri song) गाने में खेसारी के मस्त मौला अंदाज ने चार चांद लगा दिए हैं। यह गाना यूट्यूब पर अब पूरा धमाल मचा रहा है। 

खेसारी लाल ने मई और जून महीने में नए गानों के मामले में मचा रखा है तहलका

खेसारी लाल इन दिनों अपने फैंस के लिए धड़ाधड़ नए गाने (Khesari Lal new song) निकाल रहे हैं। खेसारी के जितने अधिक गाने आ रहे हैं लोग उतना ही अधिक इनको प्यार दे रहे हैं। मई और जून महीने में खेसारी लाल यादव ने नए गानों के मामले में तहलका मचा रखा है। लोगों द्वारा खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाना ‘अभि बतिया भा' इंटरनेट पर हुआ वायरल 

खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह (Khesari Lal and Dimple Singh) पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘अभी बतिया भा' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।  ‘अभी बतिया भा' गाने में खेसारी और डिंपल सिंह की जोड़ी ने जमकर गर्दा उड़ाया है। डिंपल सिंह इस गाने में खजूर बेचते हुए  बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खेसारी लाल गाने में डिंपल सिंह के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों में दिखाई गई तीखी नोंक-झोंक भी फैंस को पसंद आ रही है। इस गाने के व्यूज में भी अब धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है।

<a href=https://youtube.com/embed/BNfza_-93uk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/BNfza_-93uk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">