Bollywood Old Hit Song: 70 के दशक में बना आशा भोसले का यह गाना आज भी करता है करोड़ों दिलों पर राज, शबाना आज़मी और नीतू सिंह ने इस गाने में लूट ली थी महफिल
Old Superhit Hindi Song: आशा भोसले ने हिंदी संगीत को अपनी आवाज में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट गाने (Superhit Hindi Song) दिए हैं। पार्श्व गायिका आशा भोसले के कई सदाबहार गाने (Asha Bhosle Evergreen song) आज भी करोड़ों हिंदी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में फेवरेट बने हुए हैं। आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह 70 के दशक (70's Superhit Hindi Song)में रिलीज हुआ था। इस गाने को उस दौर में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘परवरिश' के लिए बनाया गया था और टाइटल दिया गया था, ‘जाते हो जाने जाना'।
जी हां........ यहीं वो सदाबहार गाना (Evergreen Hindi Song) है, जिसे आशा भोंसले के साथ आरती चटर्जी की आवाज में 70 के दशक में बनाया गया था। यह गाना पिछले 48 वर्षों से करोड़ों हिंदी संगीत प्रेमियों का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सितारे अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ नीतू सिंह व शबाना आज़मी पर फिल्माया गया था।
48 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी लोगों के जहन से इस गाने का खुमार उतरा नहीं है। आशा भोसले की सुरीली आवाज में स्वरबद्ध इस गाने (Asha Bhosle hit song) को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने संगीत दिया था। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) के मधुर संगीत के चलते यह गाना लगभग पांच दशक का समय बीत जाने के बाद भी करोड़ हिंदी संगीत प्रेमियों का फेवरेट बना हुआ है।
शबाना आज़मी और नीतू सिंह ने ‘जाते हो जाने जाना' गाने (Old Hindi Song) में लूट ली थी महफिल
70 के दशक के सुपरहिट हिंदी गाने (70's Hit Song) ‘जाते हो जाने जाना' में शबाना आजमी (Shabana Azmi) और नीतू सिंह अलग ही अंदाज में दिखाई दी थी। इस गाने में शबाना आजमी के साथ नीतू सिंह (Neetu Singh) ने मॉडर्न लुक में अपनी अदाओं से फैंस पर उस दौर में जमकर कहर भर पाया था। गाने में बॉलीवुड की दोनों खूबसूरत अभिनेत्री के मॉडर्न लुक के चलते आज भी लोग इसे यूट्यूब पर बार-बार देख रहे हैं। इस सुपरहिट गाने में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और विनोद खन्ना के साथ शबाना आजमी व नीतू सिंह के अभिनय की फैंस आज भी खूब तारीफ करते हैं।
मजरुह सुलतानपुरी ने लिखे थे सदाबहार गाने (Evergreen Hindi Song) ‘जाते हो जाने जाना' के बोल
शबाना आज़मी और नीतू सिंह के साथ अमिताभ बच्चन व विनोद खन्ना (Amitabh Bachchan and Vinod Khanna) के दमदार अभिनय और आशा भोसले की दिल को छू लेने वाली आवाज व लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के मधुर संगीत ने इस गाने के माध्यम से हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी, जो आज तक बनी हुई है। इस खूबसूरत गाने (Old Hindi Song)के बोल मजरुह सुलतानपुरी द्वारा लिखे गए थे।
मजरुह सुलतानपुरी (Majrooh Sultanpuri) के दिल को छू लेने वाले बोल और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के मधुर संगीत के चलते यह गाना यूट्यूब पर आज भी बार-बार देखा जा रहा है। 48 वर्ष पुराने इस बेहतरीन गाने (Superhit Old Hindi Song)को यूट्यूब पर 96 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग अपने कॉमेंट्स के माध्यम से भी इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर्स पहाड़ी ने गाने की तारीफ में लिखा, “शादी समारोह आदि में 70-80 के दशक मे यह गाना लाउड स्पीकर पर सुनते सुनते अब 54 साल के हो गये, लेकिन आज भी सुनना पसंद है"। वहीं एक अन्य यूजर्स अजान यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में लिखते हैं, “क्या समय रहा होगा वो जब इतने अच्छे गीत आते थे। बहुत खुश किस्मत हैं वो लोग जिन्होंने उस दौर को जिया है"।