{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Top singers list: भोजपुरी सिंगर्स की मची धूम, बॉलीवुड के दिग्गज धुरंधरों को पछाड़ टॉप-10 की सूची में हुए शामिल, देखिए पहले नंबर पर कौन हुआ काबिज?

गूगल के बड़े प्लेटफार्म यूट्यूब की इस टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट में शिल्पी राज (Shilpi Raj) को छठा स्थान मिला है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाली अलका याग्निक को एक सप्ताह में 38.72 करोड़, और दूसरे स्थान पर रहने वाले उदित नारायण को 28.33 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। इसके अलावा 22.88 करोड़ के साथ कुमार सानू तीसरे नंबर पर काबिज हुए हैं।
 

 YouTube Top-10 Singer list: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का बोलबाला पूरे देश में चलने लगा है। गूगल के यूट्यूब प्लेटफार्म जारी की गई साप्ताहिक टॉप 10 सिंगर की सूची में भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन सिंगर्स ने जगह बनाई है। इस सूची में भोजपुरी में म्यूजिक इंडस्ट्री के पवन सिंह शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव को जगह मिली है। यूट्यूब की सूची के अनुसार लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी सिंगर्स ने कई दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप 10 सिंगर्स की सूची में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने छठा स्थान हासिल कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने इस सूची में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में अलका याग्निक को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यूट्यूब की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार अलका याग्निक को एक सप्ताह में 38.72 करोड़ लोगों ने देखा है।

शिल्पी राज को हासिल हुए 15.96 करोड़ व्यूज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लोकप्रियता के मामले में नया आयाम स्थापित करने वाले गायिका शिल्पी राज (Bhojpuri singer Shilpi Raj) को एक सप्ताह में 15.96 करोड़ व्यूज मिले हैं। भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज को एक सप्ताह में यूट्यूब पर 15.96 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। 

गूगल के बड़े प्लेटफार्म यूट्यूब की इस टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट में शिल्पी राज (Shilpi Raj) को छठा स्थान मिला है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाली अलका याग्निक को एक सप्ताह में 38.72 करोड़, और दूसरे स्थान पर रहने वाले उदित नारायण को 28.33 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। इसके अलावा 22.88 करोड़ के साथ कुमार सानू तीसरे नंबर पर काबिज हुए हैं।

यूट्यूब की टॉप-10 सिंगर्स की लिस्ट में पवन सिंह को मिला आठवां स्थान 

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी दमदार आवाज के दम पर देश के टॉप-10 सिंगर्स की लिस्ट में आठवां स्थान हासिल किया है। यूट्यूब द्वारा जारी की गई सप्ताह के टॉप-10  सिंगर्स की लिस्ट में पवन सिंह (Pawan Singh) ने आठवें नंबर पर जगह बनाई हैं। पवन सिंह ने इस लिस्ट में वर्ल्ड फेमस सिंगर सोनू निगम और पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) जैसे बड़े चहरों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

खेसारी लाल को टोप-10 की सूची में मिला 10वां स्थान 

ट्रेनिंग स्टार खेसारी लाल यादव को देश के टॉप 10 सिंगर्स की सूची में दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यूट्यूब द्वारा जारी की गई टॉप 10 सिंगर्स की लिस्ट में 11.46 करोड़ व्यूज के साथ जगह बनाई है। इस लिस्ट में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) छठा स्थान हासिल कर और पवन सिंह (Pawan Singh) आठवां स्थान हासिल कर खेसारी लाल यादव से आगे रहे। हालांकि खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी के बल पर बॉलीवुड के कई पड़े सिंगर को पछाड़ दिया है।