{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का ‘ऑपरेशन सिंदूर' गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक तरफ जहां बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं, वहीं  पावर स्टार पवन सिंह ने इन सबसे एक कदम आगे निकलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर एक धमाकेदार गाना (Bhojpuri song) बना दिया। यह गाना अब पूरे देश में खूब वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को सुनकर पवन सिंह की काफी तारीफ कर रहे हैं। 
 
गौतम यादव ने दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर' गाने को म्यूजिक 

New Bhojpuri Song: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम टेररिस्ट अटैक के बाद लगातार तनाव बना हुआ है। पिछले 5 दिनों में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी है। हालांकि कल शाम 5:00 बजे दोनों देशों ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी थी लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। 

पाठकों को बता दें कि पहलगाम टेररिस्ट अटैक के बाद इसका बदला लेने हेतु भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जो पूर्ण रूप से सफल रहा। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी भाषा में एक गाना (New Bhojpuri song) रिलीज किया है जो पूरे देश में वायरल हो रहा है। 

‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक तरफ जहां बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं, वहीं  पावर स्टार पवन सिंह ने इन सबसे एक कदम आगे निकलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर एक धमाकेदार गाना (Bhojpuri song) बना दिया। यह गाना अब पूरे देश में खूब वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को सुनकर पवन सिंह की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

यूट्यूब पर देख चुके हैं 3 लाख से अधिक लोग 

‘ऑपरेशन सिंदूर' पर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह द्वारा बनाए गए धमाकेदार गाने (Pawan Singh new song)  को यूट्यूब पर अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने का टाइटल भी ‘ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor song) रखा गया है। गाने को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।

एक यूजर्स ने यूट्यूब कमेंट बॉक्स में लिखा है कि ”बहुत खूब पावरस्टार पवन सिंह.. आपकी बेहतरीन आवाज और ‘ऑपरेशन सिंदूर' का मेल काफी मजेदार है, यह गाना सुपरहिट होने वाला है।

गौतम यादव ने दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर' गाने को म्यूजिक 

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में गाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर' गाना (Bhojpuri song) लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने को म्यूजिक गौतम यादव द्वारा दिया गया है। गौतम यादव का म्यूजिक इस गाने को और भी खूबसूरत बना देता है। लोग इस गाने को सुनकर पवन सिंह की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

हालांकि अभी तक यूट्यूब पर इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song)  का ऑडियो वर्जन की अपलोड किया गया है। फिर भी व्यूज के मामले में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गाने के लिरिक्स किशोर द्वारा लिखे गए हैं। लोगों का मानना है कि यह गाना देश के युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाने का काम करेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/iP92OaDYraY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iP92OaDYraY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">