'साड़ी के प्लेट ' गाने पर खेसारी लाल के साथ आम्रपाली दुबे ने किया जमकर रोमांस, वायरल वीडियो ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का वीडियो जमकर ट्रेड करता है।वैसे तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पसंद की जाती है लेकिन आजकल यूट्यूब पर खेसारी लाल के साथ उनका एक गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है।
आम्रपाली दुबे के फैंस सिर्फ यूपी बिहार नहीं बल्कि पूरे देश में है। सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से आम्रपाली लोगों का दिल जीत लेती है।
अक्सर अपने आम्रपाली दुबे को निरहुआ के साथ रोमांस करते हुए देखा होगा लेकिन इस बार एक्ट्रेस खेसारी लाल के बाहों में नजर आ रही है। सुहागरात की सेज पर दोनों का रोमांटिक सीन दिखाई दे रहा है। साल 2022 में आई फिल्म ' आशिकी' का सुपरहिट गाना ' साड़ी के प्लेट ' लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
लाल साड़ी में परियों की तरह खूबसूरत लगी आम्रपाली
आम्रपाली दुबे लाल साड़ी पहनी है और इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांस फैंस के दिलों को छलनी कर रहा है। भले ही यह गाना पुराना है लेकिन अभी भी लोगों के दिलों पर यह गाना राज कर रहा है। गाने की पापुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस 2 साल में 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह गाना देखने में जितना खूबसूरत है सुनने में भी उतना ही खूबसूरत है। इसके लिरिक्स लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। आम्रपाली के साथ-साथ खेसारी का एक्टिंग भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक आर्य शर्मा ने कमपोज़ किया है।