{"vars":{"id": "115716:4925"}}

नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनी सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया

 

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इससे नौसेना में महिला लड़ाकू पायलटों के नए युग का मार्ग प्रशस्त होगा। नौसेना स्टाफ (वायु) के उप प्रमुख रियर एडमिरल जनक बेवली ने आस्था को विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान दिया, जो नौसेना की फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीन जुलाई को विशाखापत्तनम में नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस डेगा पर लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले नौसेना में महिलाएं सिर्फ टोही विमान और हेलिकॉप्टर उड़ा सकती थीं।