देश में पहले स्थान पर रही शक्ति दुबे ने सबसे ज्यादा 1043 अंक हासिल किए, मार्कशीट वायरल
हाल ही में यूपीएससी की सिविल सर्विस का परिणाम जारी हुआ है। ऐसे में जो परीक्षा परिणाम सामने आ गया है। सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट भी जारी हो गई है। इसमें सामने आया है कि इस बार भी पिछले अंकों का रिकार्ड नहीं टूट पाया है।
यूपीएससी की तरफ से जो परीक्षा ली गई है, उसकी मार्कशीट जारी हो गई है। सभी उम्मीदवारों के अंकों का विवरण जारी हो गया है। ऐसे में देश में पहले स्थान पर रही शक्ति दुबे ने सबसे ज्यादा 1043 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल का नाम आया है। शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। शक्ति की स्कूलिंग प्रयागराज में हुई है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है। शक्ति दुबे ने मास्टर डिग्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की। इसके बाद ही शक्ति दुबे ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। कई प्रयासों के बाद उसे पहला नंबर हासिल हुआ है। वह आईएएस में चुनी गई हैं।
शक्ति दुबे के अंकों की बात करें तो उसका रोल नंबर 0240782 है। उसने Written परीक्षा में 843 अंक हासिल किए। वहीं पर्शनेलिटी टेस्ट में उसे 200 अंक मिले। कुल मिलाकर शक्ति दुबे को 1043 अंक हासिल हुए हैं। शक्ति दुबे ने देश में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं हम 2017 के टॉपर की बात करें तो तो 2017 में अनुदीप दुरीशेट्टी ने पहला स्थान हासिल किया था। उसने अब तक सबसे ज्यादा अंक लेने का रिकार्ड बनाया है। अनुदीप दुरीशेट्टी ने सिविल सर्विस में कुल 1126 अंक प्राप्त किए थे। उनका रिकार्ड आज तक नहीं टूट पाा है।
टॉप 20 उम्मीदवारों की मार्कशीट
1 शक्ति दुबे (SHAKTI DUBEY) 1043
2 हर्षिता गोयल (HARSHITA GOYAL) 1038
3 डोंगरे आर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG) 1038
4 शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG) 1035
5 आकाश गर्ग (AAKASH GARG) 1032
6 कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA) 1032
7 आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL) 1031
8 राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA) 1031
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL) 1027
10 मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI) 1027
11 एट्टाबोयिना साई शिवानी (ETTABOYINA SAI SHIVANI) 1027
12 आशी शर्मा (ASHI SHARMA) 1025
13 हेमंत (HEMANT) 1025
14 अभिषेक वशिष्ठ (ABHISHEK VASHISHTHA) 1023
15 बन्ना वेंकटेश (BANNA VENKATESH) 1023
16 माधव अग्रवाल (MADHAV AGARWAL) 1020
17 संस्कृति त्रिवेदी (SANSKRITI TRIVEDY) 1018
18 सौम्या मिश्रा (SAUMYA MISHRA) 1017
19 विभोर भारद्वाज (VIBHOR BHARDWAJ) 1017
20 त्रिलोक सिंह (TRILOK SINGH) 1016