{"vars":{"id": "115716:4925"}}

पुलिस आरक्षक के 7.5 हजार पदों पर भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन जारी किया

 

MP police vecancy 2025 : कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी)

ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती लगभग साढ़े सात हजार पदों के लिए होगी। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती के लिए की जा रही है। आरक्षक भर्ती परीक्षा पिछली बार 2022 में हुई थी। वहीं, सब इंस्पेक्टर की भर्ती पिछली बार 2017 में आयोजित हुई थी।

आवेदन प्रक्रिया 15 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन होगी।

 परीक्षा 30 अक्टूबर से प्रदेश के 11 शहरों में होगी।

 इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं। मंडल ने भर्ती के लिए रूल बुक जारी कर दी है।

परीक्षा दो पालियों में होगी।

 पहली पाली- सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक और दूसरी पाली- दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक।

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। 

आयु सीमा 33 वर्ष है। गणना 29 सितंबर से होगी।