BPSC 71st Exam Date 2025: सितंबर में इस दिन होगी BPSC 71वीं CCE की परीक्षा, इस दिन होगा एडमिट कार्ड जारी
BPSC 71st Exam Date 2025 : देश के हर युवा का सपना होता है कि वो सिविल सर्विस की तैयारी करें और देश की सेवा करें. अब आपका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 13 सितंबर 2025 को होने जा रही है.
BPSC 71वीं CCE की परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होगी. इसके लिए सभी उम्मीदवार BPSC की ऑफिशयल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते है.
पिछले कुछ समय से ये अफवाह उठ रही थी कि BPSC की परीक्षा रद्द हो गई है. हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने इन दावों को झूठा साबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि सितंबर में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा होगी और जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. बीपीएससी 71वीं प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर और टाइम जैसी डिटेल्स मिलेंगी. एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी.
BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में सवाल सामान्य अध्ययन से जुड़े हुए पूछे जाएंगे. इसमें भारतीय इतिहास, भारतीय संविधान, राजनीति, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, करेंट अफेयर्स और बिहार की खास जानकारियां शामिल होंगी.
परीक्षा की खास बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों की सामान्य जानकारी, समसामयिक घटनाओं की समझ और एनालिटिकल स्किल्स को परखा जाएगा.
बता दें कि इस परीक्षा के मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे. BPSC 71वीं CCE की परीक्षा तीन भागों में आयोजित करवाई जाएगी. इसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू होगा.
प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मेंस परीक्षा दे सकेंगे. मेंस परीक्षा लिखित होगी. लिखित परीक्षा में 4 प्रश्न पत्र होंगे- सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन (I और II) और एक वैकल्पिक विषय. मेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा.
इंटरव्यू में पास होने के बाद उम्मीदवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS), बिहार पुलिस सेवा (BPS), बिहार वित्त सेवा, राजस्व अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सहित कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.