Dhaar News:देवी सागर तालाब के किनारे गंदगी कर रहे लोग हकीकत ओडीएफ प्लस का दर्जा मिला
May 12, 2025, 11:33 IST
Dhaar News: शहर को ओडीएफ प्लस, प्लस का दर्जा प्राप्त है। यानी यहां पर खुले में शौच पूरी तरह से बंद हो चुका है, जिसका नगर पालिका को सरकार की ओर से प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। लेकिन ये कागजी बात है। क्योंकि हकीकत में ये बंद नहीं हुआ है। अभी भी शहर में यह हो रहा है। शहर के पवित्र देवी सागर तालाब के किनारे लोग शौच कर रहे हैं।
तालाब को वेटलैंड योजना में किया गया है शामिल सुबह 5 से लेकर 7 बजे तक 20 से ज्यादा लोग गंदगी करते हुए नजर आ जाते हैं। ये लोग वेटलैंड योजना में शामिल देवी सागर तालाब को गंदा कर रहे हैं। जबकि सरकार ने सभी घरों में टॉयलेट बनवा दिए हैं। इसके बाद भी शहर में यह स्थिति है तो ग्रामीणा क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।