{"vars":{"id": "115716:4925"}}

बारिश के थमते ही खेतों में जुटे किसान, फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव शुरू

 

Dhaar News: क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद दो दिन से मौसम साफ है। किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है। मक्का की फसल में इल्ली का प्रकोप देखा गया, जिससे बचाव के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही खरपतवार भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए खरपतवार नाशकों का इस्तेमाल हो रहा है।

खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों के गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं है। सदस्य न होने पर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दुकानों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। पहले रबी सीजन में खाद की किल्लत होती थी, लेकिन अब खरीफ में भी यही स्थिति है।

जिन किसानों ने समय पर सोयाबीन और कपास की बोवनी की थी, उनकी फसल अच्छी स्थिति में है। वहीं देर से बोवनी करने वालों की फसलों में अंकुरण नहीं हुआ। ड्रिप सिंचाई से कुछ किसानों ने समय से पहले कपास की चौपाई कर दी थी, जिससे उनकी फसल लहलहा रही है।बागवानी में पपीते की खेती बढ़ी है, हालांकि मंडी में भाव कम और वायरस की समस्या बनी हुई है। सब्जियों के भाव इस समय अच्छे हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।