{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Dhaar News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा बनाई गई काछला से चौबारा तक 4 किलोमीटर सड़क

 

Dhaar News: नगर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछा हुआ है। लेकिन सरदारपुर विकासखंड का गांव काछला में अब तक पक्की सड़क नहीं है। लेकिन अब यहां सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। ताकि यह गांव भी मुख्य सड़क जुड़ सके। यहां पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

प्रस्ताव पास होते ही गांव की तस्वीर बदलेगी। काछला गांव चारों तरफ पहाड़ों से घिरा है। यहां करीब 100 परिवार रहते हैं। बच्चों के लिए प्राथमिक स्कूल है। मतदान केंद्र भी बना है। लोगों के आधार कार्ड और वोटर आईडी भी बन चुके हैं। लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंची। ग्रामीणों को रोजाना चार किमी कच्चे रास्ते पर चलकर चौबारा मार्ग तक जाना पड़ता है।

बारिश में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है। मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। गांव के नंदू डामोर ने बताया प्रसव के समय महिलाओं को अस्पताल ले जाना बड़ी चुनौती होती है। खीना डामोर और मानसिंह सिंगार ने कहा सड़क नहीं होने से चौबारा तक पैदल जाना पड़ता है। बारिश में हालात और  बिगड़ जाते है। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत काछला से चौबारा मार्ग तक चार किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा है।

स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क बनने के बाद गांव तक वाहन पहुंच सकेंगे। आवाजाही आसान होगी। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया विकासखंड में 90 से ज्यादा सड़कों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें काछला गांव को प्राथमिकता दी गई है। ताकि खाई में बसे इस गांव को सड़क का सहारा मिल सके।