Dhaar News: रामा तलाई पर बनेंगे 3 ग्रीन स्पेस गार्डन
Dhaar News: बर्षों से उपेक्षा का शिकार रही रामा तलाई का अब विकास होगा। यहां पर नगर पालिका तीन ग्रीन स्पेस गार्डन तैयार करा रही है। तलाई के आसपास बाउंड्रीवाल बनाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं अब तलाई की पिचिं पिचिंग के लिए पोकलेन से जगह समतल की जा रही है।
बुधवार से यहां पत्थर की पीचिंग का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद गार्डन तैयार किया जाएगा। यहां तीन गार्डन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 500 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए झूले लगाने का भी प्लान है। इसी के साथ तलाई के सौंदर्याकरण भी किया जाएगा। नपा अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक गार्डन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार शहरवासी लंबे समय से गार्डन की मांग कर रहे थे।
इसको लेकर नगर पालिका द्वारा अमृत 2.0 के तीसरे घटक के तहत शहर में ग्रीन स्पेसगार्डन बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कलेक्ट्रेट बंगले के पीछे मगजपुरा रोड स्थित रामा तलाई का चयन किया गया। रामा तलाई वर्षों पुरानी तलाई है यहां देख रेख के अभाव में तलाई अस्तित्व खोती जा रही थी। इसी को देखते हुए यहां ग्रीन स्पेस गार्डन बनाने का निर्णय लिया।
नपा द्वारा 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से 5 हजार 515 वर्ग मीटर में ग्रीन स्पेस गार्डन तैयार किया जा रहा है। तलाई के आस ास 2411 वर्ग मीटर में पाथवे बनाया जाएगा। जहां लोग घूम सकेंगे। इसी के साथ व्यायाम के लिए उचित स्थान होगा। वर्तमान में व्यायाम के लिए यहां लालबाग उचित स्थान है जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग व्यायाम करने जाते है।
इसी को देखते हुए यहां व्यायाम के लिए एक अलग स्थान बनाया जाएगा। साथ ही बैठने के लिए बैंच लगाई जाएगी। वहीं रात में तलाई की सुंदरता बढ़े इसके लिए आकर्षित लाइटिंग की जाएगी। वहीं रात में शरारती तत्व गार्डन में प्रवेश नहीं कर सके इसके लिए तीन गेट बनाए जाएंगे।