Unique Country : ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, यहां रहते हैं मात्र 33 लोग
Aug 14, 2025, 16:29 IST
Unique Country : दुनिया में कई अनोखे देश है जिनकी संस्कृति अनोखी होती है। ऐसा ही एक देश है मलेशिया जो बेहद अनोखा देश है और इस देश में मात्र 33 लोग रहते हैं। इस देश में पर्यटक मात्र 2 घंटे ही रुक सकते हैं।
साल 1977 में केविन बोग और उनके दोस्त ने अमेरिका से अलग एक नया देश बनाया। उन्होंने अपने घर को ही एक अलग देश घोषित कर दिया लेकिन किसी भी देश ने इसे अलग देश की मान्यता अभी तक नहीं दी है।
अभी तक नहीं मिली है आधिकारिक मान्यता
आपको जानकर हैरानी होगी कि मोलोसिया को अभी तक किसी देश ने आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन इस देश की अपनी मुद्रा है और यहां की संस्कृति भी अमेरिका से बिल्कुल अलग है। यहां रहने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
इस छोटे से देश में मिलती है हर सुविधा
आपको बता दे कि इस छोटे से देश में स्टोर लाइब्रेरी शमशान जैसी छोटी-छोटी हर जरूरत की चीज मौजूद है। इस देश को एक ही परिवार के लोग चलते हैं यहां किसी और की जरूरत नहीं होती।
पर्यटकों का होता है जोरदार स्वागत
आपको बता दे की इस देश में पर्यटकों का जोरदार स्वागत किया जाता है, और उन्हें जरूरत की हर चीज उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन यहां कोई भी पर्यटक 2 घंटे से अधिक नहीं रुक सकता। यहां के लोग पर्यटकों का देखभाल और साफ सफाई का काम खुद से करते है।