{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अब इस्लामाबाद से कराची तक मचेगी तबाही! सिंधु के बाद अब इस नदी का पानी भी बंद करेगा भारत
 

 

 सिंधु नदी का पानी बंद करने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है।  पाकिस्तान सरकार ने चिट्ठी लिखकर भारत सरकार से इस फैसले पर एक बार फिर से विचार करने के लिए कहा था लेकिन मोदी सरकार ने इस फैसले पर विचार करने से साफ मना कर दिया है। सिंधु के बाद अब चिनाब नदी पर भी भारत सरकार एक्शन लेने वाली है और इसका पानी भी बंद करने की तैयारी की जा रही है।

 चिनाब नदी पर स्थित रणवीर नहर के विस्तार की योजना सरकार तैयार कर रही है। पाकिस्तान पहले से ही पानी की कमी का सामना कर रहा है और अब चिनाब नदी पर नहर का विस्तार करने से पानी की कमी और ज्यादा हो जाएगी।


 पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने लिया था फैसला

 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया था वही  अब चिनाब नदी का पानी रोकने की तैयारी भी सरकार ने शुरू कर दी है।

 रणबीर नदी का विस्तार करेगी भारत सरकार

 केंद्र सरकार के द्वारा रणबीर नहर को अपग्रेड करके इसके जलधारण की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस नदी की मदद से जम्मू कश्मीर क्षेत्र के एक बड़े हिस्से का सिंचाई किया जाता है। इस नदी का विस्तार होने से एक बार फिर से जम्मू कश्मीर का विकास तेजी से होगा।


 पाकिस्तान को फिर होगी पानी की कमी 


 भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुई सिंधु जल संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों का जल नियंत्रण मिला जबकि पश्चिमी नदियों का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया गया। पश्चिमी नदियों से भारत को सीमित मात्रा में सिंचाई और बिजली उत्पादन का अधिकार दिया गया है। रणवीर नदी पश्चिमी नहीं बल्कि पूर्वी नदी है यही वजह है कि भारत इसका विस्तार करना चाहता है।

 पाकिस्तान में पहले से ही जल संकट है और अब चेनाब नदी का जल नहीं मिलने से यह जल संकट और ज्यादा बढ़ जाएगा। पाकिस्तान में रहने वाले किसानों को अब काफी ज्यादा परेशानी होने वाली है।